फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बघौली थाने के करीब से रेल कर्मी के मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाने के पास स्थित रेल कर्मी के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। तीन लाख रुपये के जेवर और एक लाख साठ हजार रुपये समेट कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के कमोलिया निवासी राजेश कुमार रेल कर्मी हैं। उनका मकान बघौली थाने के पास ही है। मंगलवार रात राजेश पुरवा रेलवे गेट पर ड्यूटी कर रहा था। घर में पत्नी अंकिमा वर्मा व अन्य परिजन थे। खाना खाने के बाद सभी आंगन में सो गए। देर रात पड़ोस के बंद पकड़े मकान के जरिए चोर राजेश के मकान में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

एक कमरे में रखी अलमारी की तिजोरी तोड़ दी। उनमें रखा सोने का हार, कान के झाले, मंगलसूत्र, नथुनी, चेन, सुई धागा वाले बुंदे, तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछिया और एक लाख साठ हजार रुपये पार कर दिए। बुधवार की सुबह जब अंकिमा सो कर उठी तो घटना का पता चला। अंकिमा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें