फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिनदहाड़े दो किसानों के बंद मकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के सिकरहना मजरा सिकरोहरी में चोरों ने दिनदहाड़े दो किसानों के बंद मकानों को निशाना बना लिया। इन मकानों से लगभग साढ़े चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


सिकरहना निवासी सुशील राठौर और रामचंद्र राठौर मंगलवार को दोपहर में खेतों में धान की रोपाई के लिए परिवार समेत गए थे। मकान में ताला पड़ा था। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने सुशील के घर के ताले तोड़कर 80 हजार रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। रामचंद्र के मकान से चोरों ने दस हजार रुपये और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
शाम को जब सुशील और रामचंद्र खेत से घर पहुंचे तो घटना का पता चला। अधिकतर कमरों की कुंडी टूटी थीं। बक्सा और अलमारी बिखरे पड़े हुए थे। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह कहना है कि जांच की जा रही है। गांव निवासी दो सगे भाइयों पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप है। जिन लोगों पर आरोप है उनकी पुरानी रंजिश भी पीड़ितों से है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें