टड़ियावां। हरिहरपुर से दधनामऊ रोड पर महर्षि दयानंद विद्यालय के पास स्थित किराना की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। चोर 26 हजार रुपये सहित सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो, उसे जानकारी हुई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रिंकू की किराना की दुकान महर्षि दयानंद विद्यालय के पास है। रोज की तरह रिंकू शनिवार को दुकान बंद करके घर चला आया था। रात में चोरों ने दुकान के पीछे वाली दीवार में सेंध लगा दी। दुकानदार ने बताया कि जब वह रविवार को दुकान पर पहुंचा तो, दीवार में सेंध लगी देखकर सन्न रह गया। दुकान के अंदर देखा तो गोलक से 26 हजार की नकदी व किराना का काफी सामान गायब मिला। कोतवाल नित्यानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।