कछौना। क्षेत्र के गांव भीरी घाट निवासी तोता राम के 16 वर्षीय पुत्र सचिन ने गांव से बाहर समसपुर मार्ग माइनर किनारे आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के बने फंदे से बुधवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि सुबह दस बजे घर से खाना खाकर निकला था। राहगीरों ने गांव में सूचना दी तो, भीड़ एकत्र हो गई सचिन कक्षा सात का छात्र था। पड़ोस के निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)