हरदोई जिले में एक युवक पेड़ में अपनी बेल्ट का फंदा बनाकर झूल गया। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में चीख-पुकार मच गई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के उमरौली निवासी रामजीत (20) ने शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर 500 मीटर की दूरी पर खड़े महुआ के पेड़ में अपनी बेल्ट से फंदा बनाकर अपने गले में डाल लिया।
उसके चाचा पृथ्वीराज ने बताया कि भतीजा नशे का लती था। इससे पहले भी वह कई बार इसी तरह से आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। रामजीत अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।