हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के परिजन ने प्रेमी को बांधकर पिटाई कर दी। रस्सी से बंधे प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवक ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच युवती के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने उसे पकड़ लिया और रस्सी से खंभे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। किसी ने रस्सी में बंधे प्रेमी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।