फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिजनों से झगड़ रहा था युवक, पुलिस बुलाने पर खाया जहर

Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2
विज्ञापन

परिचय- मृतक उमेश कश्यप का फाइल फोटो।
गांव के बाहर तालाब किनारे मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। नशे में घर पहुंचा युवक परिजनों से झगड़ा करने लगा। घर वालों के विरोध करने पर भी जब वह शांत नहीं हुआ तो तंग होकर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आने की जानकारी पर वह घर से चला गया और गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निंदेमऊ निवासी श्रीराम कश्यप का बेटा उमेश (27) बुधवार देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा। वह परिजनों से झगड़ा करने लगा, परेशान होकर पिता ने 112 पर फोन करके मारपीट की सूचना दे दी। पुलिस के डर से उमेश घर से चला गया। देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो सुबह करीब तीन बजे वह गांव से करीब 300 मीटर दूर तालाब के पास पड़ा मिला। पास में ही कीटनाशक की डिब्बी मिली। परिजन उसे हसनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बेटे के जहर खाने से मौत की लिखित सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां श्रीमती व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक उमेश छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। भाई अविवाहित हैं। उमेश मुंबई में एक फैक्टरी में काम करता था। मार्च में घर आया था तब से यहीं था। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें