फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शाहजहांपुर के युवक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरपालपुर। कटर-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर सुल्लीपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी रामेश्वर दयाल की रिश्तेदारी सांडी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में है। रामेश्वर का बेटा बब्लू (34) मंगलवार देर शाम बाइक से बसरिया गांव जा रहा था। उसके साथ गांव का सौदान (36) पुत्र रामसरन भी था। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सुल्लीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने बब्लू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते सौदान सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की खबर पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई नन्हेलाल ने बताया कि बब्लू के तीन बच्चे सीमा (12), अवनीश (10), शिवम (06) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें