हरदोई। गुरसंडा गांव में युवक ने बुधवार सुबह दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा निवासी बबलू (35) खेती करते थे। उनके बड़े भाई लालराम ने बताया कि एक हफ्ते पहले बबलू की पत्नी मीरा के साथ कहासुनी हुई थी। इस पर पत्नी हरियावां के अहमदी गांव मायके चली गई थी। वह साथ में एकलौते पुत्र आदेश को भी ले गई थी। बुधवार सुबह बबलू ने छप्पर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए।थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। (संवाद)