फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ पर गमछा से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के जब्बार खेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज निवासी संतोष कुमार की पत्नी मीरा (28) ने गुरुवार की दोपहर खेत के किनारे खड़े पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय संतोष कहीं बाहर गया था। वह जब लौट कर शाम को आया तो, उसे इस बात की जानकारी हुई। मीरा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। परिजनों ने बताया कि पति आए दिन शराब पी कर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। इसी से ऊब कर मीरा ने ऐसा कदम उठाया। उसका मायका इसी थाने के महरी गांव में बताया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें