फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिर की हड्डियां टूटने से हुई थी महिला की मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में बोरी में बंद मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर वजनदार चीज से दो हमले किए गए। इसके चलते सिर की हड्डियां टूट जाने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

परसापुर-मुरौली कठेरियान मार्ग पर नवनिर्मित पानी की टंकी के पास शनिवार सुबह एक बोरी में महिला का शव बंद मिला था। पास ही पड़े मिले बैग से आधार कार्ड बरामद हुआ था। इसी के जरिए महिला की शिनाख्त सुनैना के रूप में हुई थी। सुनैना के पिता सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली तुर्तीपुर निवासी ज्ञानेंद्र ने सुनैना के पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के साथ ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। सुनैना का जयपुर कनेक्शन खंगाला जा रहा है। दरअसल पुलिस को पता चला था कि सुनैना की अपने पति आकाश तिवारी से अनबन रहती थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सुुनैना जयपुर आने जाने लगी थी। वहां के एक शख्स काे भी मामले में पुलिस खोज रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें