फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 29 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली अंतर्गत रफी अहमद चौराहा निवासी दीपा (28) पत्नी कुलदीप ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छह माह पूर्व कुलदीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। बताया जा रहा है कि रविवार को लगभग ग्यारह बजे दोनों बच्चे खेलने गए थे। जेठ प्रदीप की पत्नी किसी काम से छत पर गई। दीपा के कमरे के दरवाजे बंद देखकर पुकारा। बार-बार पुकारने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो दरवाजे को खोल कर अंदर देखा। दीपा का शव फांसी पर लटकता मिला। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। मृतका का मायका कछौना थाना के खजोहना में है। उसके माता पिता दिल्ली में रहते हैं। हादसे की सूचना मृतका के माता पिता को दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें