फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आसपास के लिए महिला ने ब्लाक प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 16 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास खंड कार्यालय कक्ष में बुलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के एक ब्लाक प्रमुख पर एक महिला ने कक्ष में बुलाकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। पीड़ित महिला का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
तहसील क्षेत्र की एक महिला ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह समूह के माध्यम से बीसी सखी का कार्य करती है। उतेको इसके लिए आए दिन विकास खंड कार्यालय जाना पड़ता है। बताया कि वह 12 अप्रैल को दिव्यांग महिलाओं के लिए कालोनी के विषय में जानकारी करने गई थी। ब्लाक कार्यालय की दूसरी मंजिल पर ब्लाक प्रमुख खड़े थे उन्होंने उसे ऊपर बुलाया। इस पर वह ऊपर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उन्होंने आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह दिव्यांग महिलाओं की कालोनी के संबंध में जानकारी लेने आई है। इस पर ब्लाक प्रमुख ने उसे कक्ष में बुलाया और कहा कि वह कालोनी की समस्या का समाधान करा देंगे और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारापीटा और उसके साथ कक्ष बंद कर दुष्कर्म किया। उसने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए प्रकरण की जांच कर एफआई दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें