सड़क पार कर रहे किसान को वैन ने मारी टक्कर, मौत
- माधौगंज-बघौली मार्ग पर हुआ हादसा, मृतक के घर में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। सड़क पार कर रहे किसान को तेज रफ्तार मारुति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव टेढिया मजरा बरहस निवासी लाल बिहारी (59) बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे साइकिल से गांव के सामने माधौगंज-बघौली मार्ग को पार कर रहा था। इस बीच माधौगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से लाल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पुत्र प्रेम प्रकाश द्विवेदी घटना की सूचना पर पिता को घायल अवस्था में सीएचसी ले पहुंचा। जहां से डॉक्टर अरुण मोहन ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे। बघौली मार्ग पर तकिया गांव के निकट उनकी मौत हो गई। बड़े बेटे प्रेम प्रकाश की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक लाल बिहारी खेती करते थे। वहीं बेटे की आटा चक्की का कारखाना चलता है। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।