फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टप्पेबाज ने किराना व्यापारी के 2.70 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 21 Oct 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली कस्बे में स्थित एक किराना की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे टप्पेबाज ने गोलक से दो लाख 70 हजार रुपये पार कर दिए। व्यापारी को घटना की जानकारी हुई तो उसने टप्पेबाज की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

पाली कस्बा निवासी एक व्यापारी का किराना स्टोर रामलीला चौराहा के पास है। वह थोक व फुटकर व्यापार करता है। गुरुवार को दुकान पर टप्पेबाज युवक ग्राहक बनकर आया। उसने कुछ सामग्री मांगी तो व्यापारी उक्त सामग्री को लेने के लिए दुकान के पीछे बने गोदाम में चला गया। इसी बीच टप्पेबाज ने गोलक (गल्ले) में रखे दो लाख 70 हजार रुपये पार कर दिए और चला गया।
गोदाम से वापस आने पर युवक वहां नहीं दिखा तो व्यापारी को शक हुआ। व्यापारी ने गोलक खोलकर देखी तो उसमें रखे रुपये गायब मिले। व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें