फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: किशोरी की गलाघोंट कर हुई हत्या, सरसों के खेत में मिला था शव, चार पर हत्या की रिपोर्ट

Thu, 09 Feb 2023 04:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

अरवल थाना क्षेत्र में सरसों के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलाघोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव रविवार की रात चौसार गांव के निकट सरसों खेत से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गलाघोंट कर हत्या होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

वहीं, तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  विगत 14 जनवरी को कमलेश किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 22 जनवरी को किशोरी को बरामद कर 30 जनवरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
मृतका के भाई ने बताया कि एक फरवरी को उसकी बहन फिर से घर से चली गई थी। मामले की शिकायत उन्होंने दोनों पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पांच दिन बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। अरवल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किशोरी की गलाघोंट कर हत्या होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर बानामऊ गांव निवासी कमलेश, कृष्ण कुमार, गोलू, नंद कुमार के खिलाफ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें