फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेंदुए की तलाश में टीम ने कॉबिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। अंबारी और देवमलपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार रात तेंदुआ के पिहानी की सीमा से गोमती नदी के जतनगंज पुल पार मैगलगंज में घुसने के प्रमाण मिले हैं। वन विभाग की टीम को कांबिंग में तेंदुआ के मैगलगंज की ओर जाने के पग चिह्न दिखाई दिए हैं। लखीमपुर खीरी और हरदोई जनपद की सीमा पर तेंदुआ के देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दशहत थी। रविवार को टीम को तेंदुए के पग चिह्न जतनगंज पुल के आगे मिले हैं। मैगलगंज रेंज की टीम को तेंदुए का रुख दुधवा नेशनल पार्क की ओर जाने के मिल रहे हैं। क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि अंबारी के आसपास तेंदुआ के देखे जाने की जानकारी पर कांबिंग कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें