फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात देखने गई कक्षा चार की छात्रा से रेप, मौत

Sat, 12 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में गुरुवार रात बारात देखने गई कक्षा चार की छात्रा को युवक ने दबोच लिया। रेप के बाद उसे मरणासन्न हालत में खेत की नाली में फेंक दिया। सुबह खोजते हुए परिजन खेत की ओर पहुंचे तो बालिका मिली। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात बारात आई थी। इस दौरान अन्य बच्चों के साथ 10 वर्षीय बालिका भी बारात देखने पहुंच गई। भीड़ के बीच अचानक वह गायब हो गई। परिजनोें ने खोजबीन शुरू की तो शुक्रवार तड़के घर से थोड़ी दूरी पर खेत में बनी नाली में बेहोश मिली। उसके कप़ड़े अस्त व्यस्त थे। सिर किसी भारी चीज से कुंचला गया है।

बालिका की स्थिति गंभीर देख आनन- फानन में जिला अस्पताल  पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी ने मौके प पहुंच कर जांच पड़ताल की। बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक उसे हवस का शिकार बनाया गया है। पत्थर से सिर कुचलकर मारने का भी प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें