हरदोई। रेलवे ट्रैक के ओवरहालिंग कार्य के चलते संडीला की सदर बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सितंबर शाम सात बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान छोटे वाहनों को क्रॉसिंग संख्या 248/सी और बेगमगंज लेवल क्रॉसिंग संख्या 246/सी से होकर बरौनी रोड के रास्ते लखनऊ-हरदोई मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं भारी और बड़े वाहनों के लिए शारदा लेवल क्रॉसिंग संख्या 245/बी से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करने की अपील की गई है। रेलवे का कार्य पूरा होने के बाद शाम सात बजे क्रॉसिंग पर आवागमन सामान्य होने की संभावना है।