मल्लावां। प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को परिजनों ने पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पीआरवी पुलिस को सूचना देकर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान प्रेमी कमरे में फंदे पर लटक गया। यह देख लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिम्माखेड़ा निवासी अमन (22) गांव में शुक्रवार की सुबह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजन गेहूं की कटाई करने गए थे। इसी बीच प्रेमिका के परिजन खेत से घर आ गए। घर में मौजूद प्रेमी को पकड़ कर परिजन उसकी पिटाई करके पुलिस को सूचना दी और उसे कमरे में बंद कर दिया।
इस पर युवक छत के कुंडे से प्रेमिका के दुपट्टे से फंदे पर झूल गया। लोगों ने उसको लटका देख फंदे से उतार लिया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।