फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जांच में फर्जी निकला शादी कराने वाले का आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल गांव में ससुरालीजनों को नशीली खीर खिलाकर नकदी9जेवर लेकर भागीं दो लुटेरी दुल्हनों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला है। शादी कराने वाले बिचौलिए के मोबाइल की सीडीआर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है। खास बात यह है कि प्राथमिक जांच में बिचौलिए का आधार कार्ड फर्जी होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

भड़ायल गांव निवासी सगे भाई कुलदीप और प्रदीप की शादी नहीं हो रही थी। इस पर इनकी मां शिवकन्या ने सीतापुर के तंबौर थानाक्षेत्र के जालिमपुर गांव निवासी राजकुमार से संपर्क किया था। कुलदीप का दावा है कि मां ने शादी कराने के लिए 78 हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये फोन-पे से राजकुमार को दिए थे। मंगलवार को राजकुमार गांव में आरती और पूजा नाम की दो युवतियों को अपना रिश्तेदार बताकर लाया था। आरती की शादी कुलदीप से और पूजा की शादी प्रदीप से करा दी गई थी।
शादी वाली रात ही खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों युवतियां गहने और नकदी लेकर भाग निकली थीं। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने पूजा, आरती और राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। राजकुमार के दो मोबाइल नंबर थे, जो फिलहाल बंद हैं। प्रदीप और कुलदीप के मोबाइल भी युवतियां ले गई हैं। वह भी बंद हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक सिंह ने जब राजकुमार के बारे में सीतापुर जनपद के तंबौर थानाक्षेत्र के जालिमपुर गांव में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं है। राजकुमार का आधार कार्ड भी फर्जी होने की जानकारी पुलिस को मिली है। प्रभारी निरीक्षक का दावा है कि एक सप्ताह के अंदर ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें