फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी बोली तीन दिन से भूखा था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के अदनिया गांव में मजदूर न पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने घटना की वजह चौकाने वाली बताई है। पत्नी का आरोप है कि बाढ़ग्रस्त गांव होने के कारण पूरा परिवार भूख प्यास से बिलख रहा था और इसी वजह से मजदूर ने खुदकुशी कर ली।
अरवल थाना क्षेत्र के अदनिया गांव निवासी वेदपाल (27) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सपना ने बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पिछले कुछ माह से ग्रामीणों से मदद मांगकर परिवार पाल रहा था। गांव में आई भीषण बाढ़ के कारण चारों तरफ पानी आ गया। इसकी वजह से वेदपाल मजदूरी करने नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना का दावा और आरोप है कि तीन दिन से उसकी चार पुत्री और वह खुद भूख प्यास से तड़प रही थी। शनिवार को वेदपाल इससे परेशान हो गया और रात में झोपड़ी में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पूरे मामले पर डीएम एमपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले ही वह खुद अदनिया गांव गए थे।
राशन वितरण की व्यवस्था कराने के साथ ही भोजन वितरण भी कराया जा रहा था। ऐसे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें