फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे लगाकर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर लोनारी गांव निवासी रामलड़ैते (50) दिल्ली में मजदूरी करते थे। बीते शनिवार को वह गांव आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव मकान की पहली मंजिल पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सुबह जब पत्नी शिवकली उन्हें उठाने गईं तो शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने बताया बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर सो रहे थे। देर रात आंधी आने पर सभी छत से नीचे उतर आए, लेकिन पति रामलड़ैते छत पर लेटे रहे। सुबह उनके फंदा लगाने का पता चला। मृतक के पांच बेटे हैं। थाना अध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें