शाहाबाद। पत्नी की विदा कराने गए व्यक्ति को ससुराल वालों ने लात-घूसों से पीटकर गांव से बाहर खदेड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली के बेगमपुर निवासी राजीव की शादी 10 साल पहले बिलालपुर में अन्नपूर्णा के साथ शादी हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। शनिवार को पति बाहर गया था, उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी अपने मायके आ गई। राजीव का कहना है कि वह अपने साथ 50 हजार का जेवर व घर में रखे 30 हजार रुपये भी साथ में ले आई थी। सोमवार को वह उसे विदा कराने ससुराल गया। वहां ससुर आदि ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर ससुर व सास ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट कर गांव से बाहर खदेड़ दिया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)