फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मिट्टी में खेल रहे बच्चों को मिली श्री हरिहर की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में श्री हरिहर की पुरानी मूर्ति मिट्टी में दबी मिली। 15 किलो की मूर्ति मिलने की जानकारी से मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से मूर्ति को उमरारी में स्थित निबोस बाबा के स्थान पर रखवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को गिरधरपुर गांव में बरसात बंद होने के बाद बच्चे पंचायत भवन के टीले पर खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों ने मिट्टी से कोई चीज उभरती देखी, तो खोदाई शुरू कर दी। इसमें एक मूर्ति निकली। लगभग 2.3 फीट ऊंची और 15 किलो वजन की मूर्ति में एक तरफ भगवान विष्णु हैं तो दूसरी तरफ शंकर जी है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री हरिहर जी की मूर्ति है। ग्राम प्रधान राहुल ने सबकी सहमति से उक्त मूर्ति को उमरारी गांव के प्राचीन मंदिर निबोस बाबा के स्थान पर रखवा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें