फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करंट से पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी लगा झटका, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सहजनपुर में शुक्रवार रात स्विच बोर्ड में तार लगाते समय महिला को करंट लग गया। छटपटाते देख पति छुड़ाने गया लेकिन उसे भी करंट लग गया। घटना में दोनों की मौत हो गई। सहजनपुर निवासी राममोहन मिश्रा उर्फ बुद्धू लाल (60) खेती करते थे। शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे उनकी पत्नी सरस्वती (55) फर्राटा पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगा रही थीं। इस दौरान सरस्वती को करंट लग गया। सरस्वती चीखकर छटपटाने लगीं। पास ही मौजूद राममोहन उन्हें बचाने के लिए पहुंचे और तार से अलग करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान राममोहन को भी करंट लग गया। करंट लगने से दंपती गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गए। इस बीच घर में मौजूद लोगों ने बिजली बंद की और दोनों को होश में लाने का प्रयास किया। गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक के पास दोनों को ले जाया गया। वहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में चार विवाहित पुत्रियां और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें