फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परजाऊ तालाब पर कार्य शुरू होने से अवैध कब्जेदारों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। अमृत सरोवर योजना में चयनित नगर पालिका परिषद के परजाऊ तालाब पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही तालाब के आसपास अवैध कब्जा करने वालों की धुकधुकी भी बढ़ने लगी है। हालांकि, अधिशासी अधकारी अमित कुमार ने कहा कि फिलहाल मध्य के खाली पड़े भाग पर कार्य शुरू कराया का रहा है, लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो अवैध कब्जे हटवाकर भी कार्य पूरा कराया जाएगा।

पालिका अभिलेखों में परजाऊ तालाब का रकबा तकरीबन 17,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जिम्मेदारों की अनदेखी से इसके आसपास अवैध कब्ज़े होते चले गए और तालाब का दायरा लगातार सिमटता गया। हाल ही में नगर पालिका परिषद ने परजाऊ तालाब को अमृत सरोवर योजना में चयनित किया है। शासन ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए 1.34 करोड़ का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब पर कार्य शुरू करने के लिए पांच पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाले जाने का कार्य किया जा रहा है। पानी निकाले जाने के साथ ही आसपास के किनारों पर तालाब की खोदाई भी शुरू कर दी गई है। तालाब पर कार्य शुरू होते देख इसके आसपास अवैध क़ब्जे जमाए लोगों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। इस संबंध में ईओ अमित सिंह ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्ज़े देखने से ही प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल बजट के अनुसार खाली पड़े मध्य के हिस्से में ही कार्य कराया जा रहा है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर अवैध कब्ज़े हटाने में भी कोई रियायत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें