फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सरकार जातिया जनगणना करके पिछड़ों-दलितों को दे हक- राजपाल

Wed, 08 Feb 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जातीय जनगणना करके पिछड़ों-दलितों को दे हक
विज्ञापन

- सपा कार्यालय पर हुआ जातीय जनगणना सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को जातीय जनगणना सम्मेलन हुआ। इसमें सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा देश में जातीय जनगणना कराएं। इससे पिछड़ों-दलितों को उनका हक मिल सके।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि वह जातीय जनगणना कराएं और दलितों-पिछड़ो को उनका हक दे। जातीय जनगणना पहले हुई, लेकिन आंकड़े जारी नहीं किए गए। बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यहां सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, पूर्व अध्यक्ष शराफत अली, पदमराग सिंह यादव, पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने जनपद में जोरदार स्वागत किया। संडीला में आरपी यादव, विशाल अर्कवंशी, बालामऊ में जनार्दन शुक्ला, लखनऊ चुंगी पर लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रामज्ञान गुप्ता, सिनेमा चौराहा पर हरिनाम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें