फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष के परिजनों को मिली दो लाख रुपये की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भाजपा के बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र की हत्या के लगभग छह माह बाद परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से शैलेंद्र के परिजनों को दो लाख रुपये दिए गए हैं। यह चेक शैलेंद्र के परिजनों को रजनी तिवारी ने बृहस्पतिवार को हरदोई स्थित आवास पर सौंपी। उल्लेखनीय है कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय उर्फ गौरी का 21 अगस्त को नगर में ही विवाद हो गया था। 29 अगस्त को उनका शव नर्मदा मार्ग पर नेवाजबाड़ी तालाब से बरामद हुआ था। कटरा निवासी पवन भारद्वाज, पठकाना निवासी चंद्र प्रकाश, चौक निवासी धीरू अवस्थी, मुशी खां और पिंटू वर्मा को हत्या के आरोप में पुलिस जेल भेज चुकी है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने परिजनों को सहायता राशि की चेक सौंपी। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें