हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के टुरमुखी मजरा तड़वा चतुरपुर के पास से निकले नाले में 7 जुलाई को एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ के डूबने की पुष्टि की गई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। (संवाद)