फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्राम पंचायत अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। ग्राम पंचायत अधिकारी को बंधक बनाकर बुधवार को पीटा गया। इसी दौरान उससे विधायक और प्रमुख प्रतिनिधि के समर्थकों के दबाव में सहकारिता चुनाव में नामांकन पत्र न देने की बात कहलाकर वीडियो बना लिया गया। मौके से किसी तरह छूटकर घर पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर वह सरकारी कार्य से गंजजलालाबाद गांव गया था। पानी की टंकी के पास खड़ा होकर जिओ टैगिंग कर रहा था। इसी दौरान गंज जलालाबाद निवासी नवीन तिवारी, सुधीर वाजपेयी, राम कुमार, नीरज मिश्र और देवीपुरवा निवासी पप्पू आ गए। गाली गलौज कर इन लोगों ने मारपीट की और टंकी परिसर में स्थित कमरे में बंधक बना लिया। यहां जबरन ग्राम पंचायत अधिकारी से कहलवाया कि सहकारिता चुनाव में विधायक व ब्लाॅक प्रमुख के सहयोगियों के दबाव में नामांकन पत्र नहीं दिए थे। इसके बाद धमकी देकर ये लोग चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी का मेडिकल भी कराया गया है।


बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार का एलान
ग्राम पंचायत अधिकारी राम किशोर के साथ हुई घटना को लेकर ब्लाक कर्मी लामबंद हो गए हैंं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन दिया गया। कहा गया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें