हरदोई। वार्षिकोत्सव में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें विद्यार्थियोंं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। वार्षिकोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बाल विहार, राम जूनियर हाई स्कूल और तारlअकादमी के वार्षिकोत्सव में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभिभावकों ने तालियांं से हौसला बढ़ाया। वार्षिकोत्सव में समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।