फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बालिकाओं के लिए पालना और कपड़े दिए

Thu, 10 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बच्चों को देने के लिए पालना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लावां। अमर उजाला की बेटी बचाओ अभियान को देखकर राघौपुर के ग्रामीणों ने मां फूलमती देवी सामाजिक सेवा संस्थान का गठन कर गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया। विश्व महिला दिवस पर मंदिर प्रांगण में दो दर्जन से अधिक गरीब अभिभावकों को पालना भेंट किए।
विज्ञापन


सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की शुरुआत करते हुए लड़कियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले अमर उजाला की ओर से बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करके अखबार के बैनर तले जगह जगह कार्यक्रम करके लोगों को जगाने का प्रयास किया गया था।

लड़कियों के घटते अनुपात और भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। राघौपुर के लोग जागे और अध्यक्ष हिमांशु मोहन दीक्षित, उपाध्यक्ष ललित किशोर गुप्ता के अलावा धर्मेंद्र सिंह, विजय, अभिषेक, आशीष दीक्षित, सूरज, रोहित सिंह, सुरजीत, शिवम, साहब लाल आदि इस अभियान में जुड़कर गरीब लड़कियों की शिक्षा और शादी के लिए संस्थान के माध्यम से धन जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को महिला दिवस पर गांव के ही फूलमती मंदिर प्रांगण पर राघौपुर के कमलेश कुमार व नेवादा के रणवीर की पुत्रियों को पालना और कपडे़ भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें