फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विद्याराम वर्मा और राम सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ के लोकभवन में बृहस्पतिवार को संविधान हत्या दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया। अवध क्षेत्र के कार्यक्रम में जिले के दो लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा करने और सम्मानित होने का मौका मिला। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के 12 लोकतंत्र सेनानी शामिल हुए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने बताया कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रामसिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। विद्याराम वर्मा ने आपात काल से जुड़ा संस्मरण भी मंच से साझा किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री ओम वर्मा, कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें