फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैर समुदाय के युवक से नजदीकियों के कारण भाइयों ने ही की थी बहन की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में बीती 30 मई को अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद होने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। गैर समुदाय के एक युवक से नजदीकियां होने के कारण दो सगे भाइयों ने ही युवती की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव जलाया था।
विज्ञापन

लगभग 125 सीसीटीवी कैमरों की 250 घंटे की फुटेज देखने और 129 गांवों में मुखबिरों से मदद लेकर आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई वैन को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
अतरौली थाना क्षेत्र के पवायां गहदो मार्ग पर बीती 30 मई की शाम युवती का अधजला शव पड़ा मिला था। युवती को आग के हवाले किए जाने के कारण आसपास की पतवार भी जल गई थी। एसपी केसी गोस्वामी ने घटना का खुलासा करने के लिए अतरौली पुलिस के साथ ही स्वाट, सर्विलांस और एसओजी को लगाया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना का खुलासा करने की कवायद के दौरान कई अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

इन सुरागों के जरिए पता चला कि लखनऊ जनपद के काकोरी थाना और कस्बा निवासी बिट्टी उर्फ संगीता (18) की नजदीकियां गैर धर्म के एक युवक के साथ हो गई थी। इसको लेकर युवती के परिजनों में नाराजगी थी। युवती के भाई दुर्गेश सैनी और शंकर उर्फ रवी ने गला दबाकर उसकी हत्या वैन में कर दी थी। पहचान मिटाने के लिए उसका शव सड़क किनारे बोरी में भरकर डाल दिया था और फिर बोरी में आग लगा दी थी।
मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को घटना में इस्तेमाल वैन के साथ अतरौली क्षेत्र के पवायां के पास प्राथमिक स्कूल के पास से सुबह लगभग चार बजे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन दोनों ने गैर धर्म के युवक से नजदीकियां होने के कारण बहन की हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

युवती की हत्या कर शव जला देने का मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। अपर पुलिस अधीक्षक खुद पूरे मामले का पर्यवेक्षण कर रहे थे। घटनास्थल तक आने वाले सभी मार्गाें पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और इसमें घटना के समय के आसपास ही एक वैन पुलिस टीम को नजर आई। इस वैन की तलाश करने के लिए पुलिस ने 125 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इनमें लगभग 250 घंटे के फुटेज देखे। हरदोई, उन्नाव, लखनऊ और सीतापुर जनपद के अलग-अलग 129 गांवों में मुखबिर और सिपाही लगाए गए। इसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिलना शुरू हुए और फिर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवती की नजदीकियां जिस युवक से थीं, उसके साथ वह बीती 15 मई को मुंबई चली गई थी। इसकी जानकारी भी काकोरी थाने में दी गई थी। तीन दिन बाद यानी 18 मई को युवती वापस आ गई और फिर दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई, लेकिन युवती पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। यही बात उसके दोनों भाइयों दुर्गेश और शंकर को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। घटना के बाद दोनों भाई बहन से नजदीकी रखने वाले युवक की तलाश भी हत्या के लिए कर रहे थे, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें