फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गमछे के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऐगमा गांव निवासी एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ऐगमा गांव निवासी सुल्तान (25) मुंबई में काम करते थे। कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। मंगलवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर उनका शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के पिता ने बताया सोमवार की शाम को वह बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने उसकी मौत की खबर दी। मृतक अविवाहित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें