फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात में छत पर सोए किशोर का शव सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कबूलपुर गांव में बृहस्पतिवार रात छत पर सोने गए किशोर का शव शुक्रवार सुबह नीम के पेड़ पर मां की साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर सीओ हरियावां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर नमूने जुटाए। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
कबूलपुर गांव निवासी सरोज मजदूरी और खेती करते हैं। दोनों पुत्र जयनेश (13) और पुनीत (12) बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद छत पर पड़ी झोपड़ी के नीचे दोनों अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। मकान से लगभग 500 मीटर दूर बीमा अभिकर्ता सुरेंद्र यादव शुक्रवार सुबह सोकर उठे तो उनके मकान के बाहर लगे नीम के पेड़ पर पुनीत का शव फंदे से लटकता देखा। इसकी जानकारी सुरेंद्र ने सरोज को दी। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह, बेनीगंज कोतवाल ब्रजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सरोज ने पुनीत की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि पुनीत प्राइवेट कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें