फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में टेंट हाउस कर्मी की मौत, शव घर के बाहर फेंक भागा मालिक

Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-श्रीधर। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- करंट लगने से मौत होने की बात आई सामने संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर मजरा हथौड़ा निवासी टेंट हाउस कर्मी की संदिग्ध हालात में रामनगर कुकुही गांव में मौत हो गई। टेंट हाउस के मालिक और उसका बेटा शव घर के बाहर फेंककर भाग गए।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर मजरा हथौड़ा निवासी श्रीधर (24) कछौना में एक टेंट हाउस पर काम करता था। पिता शिवदयाल के मुताबिक गुरुवार को भी श्रीधर टेंट हाउस पर गया था। कछौना में स्थित टेंट हाउस के मालिक ने उसे दिन में लगभग 11 बजे राम नगर गांव कुकुही गांव में एक टेंट हाउस पर कुछ काम करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां टेंट हाउस का माल पिकअप पर चढ़ाते समय ऊपर से निकले बिजली के तार की चपेट में श्रीधर आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी कुकुही स्थित टेंट हाउस के मालिक ने घटना की सूचना नहीं दी। शाम को लगभग साढ़े छह बजे मालिक अपने पुत्र के साथ श्रीधर का शव लेकर आया और घर के बाहर शव फेंककर भाग गए। शिव दयाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है। मृतक के परिवार में पत्नी रेशमा और दो साल की पुत्री सुधा है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें