फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो पलटा, एक घायल

Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टेंपो मेें रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई। रहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई से हरियावां सवारियां लेकर जा रहा टेपों रास्ते में भूड़ाटीकुर भट्ठे के पास ट्रक को साइड देने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोतवाली देहात के बरगावां गांव निवासी पंकज गुप्ता 40 पुत्र मेवाराम के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। टेंपो में करीब छह सवारियां चुटहिल हो र्गइं। रहगीरों ने पंकज के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके  पर पहुंचकर निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें