फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक में फंसी किशोरी 500 मीटर तक घिसटती रही, मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 39 हरियावां थाना के बाहर खड़े मृतका के परिजन। संवाद पिहानी रोड पर गाड़ी पुरवा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। हरदोई-पिहानी रोड पर गाड़ीपुरवा के पास पीछे गन्ना लाद कर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पैदल जा रही किशोरी को टक्कर मार दी। किशोरी ट्रक में फंसकर 500 मीटर कर घसीटती चली गई। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना के दिल्लापुरवा निवासी श्यामू की पुत्री अनामिका (17) बु्धवार की शाम को अपने पिता के साथ साइकिल से खाद लेने हरियावां तिराहा गई थी। साइकिल पर खाद लादकर पिता-पुत्री दोनों पैदल घर लौट रहे थे। गाड़ी पुरवा के पास गन्ना लदे ट्रक ने पीछे से अनामिका को टक्कर मार दी। अनामिका ट्रक में फंसकर 500 मीटर तक घसीटती रही। इससे अनामिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गई। रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें