फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोबाइल रखने पर डांटने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे दिन नहर पटरी के किनारे पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर झूलता मिला शव
विज्ञापन

- घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। इलाके के मदारीपुरवा गांव में मोबाइल रखने पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली किशोरी का शव दूसरे दिन बुधवार को हरैया गांव के पास शारदा नहर पटरी पर पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया।
कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुरवा गांव निवासी संतोष की 16 वर्षीया पुत्री पूजा के पास परिजनों ने मंगलवार की शाम मोबाइल देख लिया था। इस पर घरवालों ने उसे काफी डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह मंगलवार को ही घर से चली गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच बुधवार की सुबह उसका शव हरैया गांव के पास शारदा नहर पटरी किनारे खड़े पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त के बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। हालांकि गांव में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें