फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अख्तियारपुर मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के पसनेर गांव निवासी संजय (30) और बिराइचमऊ निवासी राजीव (25) बाइक से बिलग्राम की तरफ जा रहे थे। दूसरी बाइक पर टड़ियावां क्षेत्र के शाहपुर निवासी विपिन (50) और बलेंदा निवासी रामस्वरूप का पुत्र गोलू (17) विपरीत दिशा से आ रहे थे। अख्तियारपुर मोड़ के पास बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। बिलग्राम सीएचसी में गोलू और संजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां गोलू को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि गोलू का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें