फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरकापुर में करंट लगने से रविवार शाम किशोर की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिरकापुर निवासी अशोक कुमार खेती करते हैं। उनका पुत्र पवन वर्मा (14) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। चाचा प्रमोद ने बताया कि रविवार शाम पवन मकान के बाहर गली में खड़ा था। वहीं पास में बिजली का खंभा है। दोस्तों से बात करते हुए पवन का हाथ खंभे के अर्थिंग तार पर पड़ गया। उसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें