- किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। 26 मार्च को प्रेमी के साथ घर से गई किशोरी खुद मंगलवार को थाने पर पहुंची। बुधवार को पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल लाई। इसके बाद शाम को महिला पुलिस अभिरक्षा से किशोरी फरार हो गई। सांडी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहल्ला के ही एक युवक के साथ बीती 26 मार्च को चली गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घर से गई किशोरी मंगलवार की शाम अचानक थाने पहुंच गई। बुधवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तकनीकी वजह के चलते उसका परीक्षण नहीं हो सका। इसके बाद महिला आरक्षी किशोरी को लेकर निजी वाहन से थाने जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में कहीं किशोरी फरार हो गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा का कहना है कि किशोरी कहीं फरार हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है।