फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया मजरा दुधिया में किशोरी ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भुड़िया निवासी संतोष खेती करते हैं। उनकी बेटी अंकिता (13) घर में रहकर घरेलू कामों में अपनी मां का सहयोग करती थी। संतोष ने बताया कि शुक्रवार शाम अंकिता कमरे में चली गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न देने पर दरवाजे से झांककर देखा तो उसका शव दुपट्टे के फंदे से झूलता मिला। दरवाजा जोर से खटखटाने पर कुंडी खुली गई और दरवाजा खुलते ही परिजन अंदर चले गए। फंदा काटकर शव उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें