फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर टीम ने की जांच, चार सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार ने आइसक्रीम फैक्ट्रियों में जांच की। इस दौरान चार सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने आइसक्रीम, आइस कैंडी, सड़े-गले-कटे फलों आदि मिलने पर कार्रवाई की है। बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पिहानी के शशिकांत, मोहित राठौर, सवायजपुर स्थित सूर्य प्रकाश एवं शाहाबाद के शकील के यहां आइसक्रीम के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में अनिरुद्ध गंगवार, अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा, राम किशोर ,खुसीराम व घनश्याम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें