फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस व आबकारी टीम ने अभियान चलाकर बेहटा गोकुल, मल्लावां, बिलग्राम व पिहानी आदि इलाकों से अवैध शराब बरामद की। आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल प्रतिनिधि के अनुसार एसओ राकेश आनंद की अगुवाई में थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार में छापा मारा। पुलिस ने 50 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। लहन को नष्ट करा दिया, आरोपी रामऔतार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दस लोग मौके से भाग निकले। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने कृष्णवती निवासी काजीपुर को 10 लीटर, विरला देवी निवासी नेवादा परस को 5 लीटर, चुंगी निवासी मैकूलाल व पिंटू को पांच-पांच लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात जमुनहरा गांव से रघुवीर पुत्र गज्जू व दिनेश पुत्र मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10-10 लीटर शराब बरामद की गई। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम कलेनापुर में गांव निवासी शिवपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें