फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद मिलेगा शिक्षकों को अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अवकाश के लिए अब मेडिकल बोर्ड की सहमति लेना अनिवार्य होगा। बगैर अनुमति के उनके अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. विनीता की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि बाल्यावकाश सहित सभी प्रकार के अवकाश के लिए शिक्षक के ऑनलाइन अवकाश के आवेदन में मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। बगैर मेडिकल बोर्ड अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
मेडिकल बोर्ड में डॉ. प्रतीक नलवा, डॉ. मुरलीधर, डॉ. पंकज मिश्र, डॉ. श्वेता तिवारी, डॉ. प्रियंका तिवारी शामिल हैं। इससे शिक्षकों को अवकाश लेना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें