फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Fri, 01 Mar 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/ माधौगंज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर विरोध किया। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शुक्रवार से पांच मार्च तक बिना संसाधन उपलब्ध कराए निजी संसाधनों से डिजिटलाइजेशन कराने के विरोध में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के लिए विभाग की ओर से सिम उपलब्ध कराया जाए और डाटा दिया जाए। अपने सिम से शिक्षक लैपटॉप का संचालन नहीं करेंगे। जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज अस्थाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, माधौगंज में उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विद्यालय में शिक्षण कार्य किया। जनपद के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने पहले दिन हाथ में काली पट्टी बांध कर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि जबरदस्ती ऑनलाइन उपस्थिति थोपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें