मल्लावां। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में अटेवा संघ की बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। अटेवा संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामकृपाल ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होती है, तब तक शिक्षक आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को जनपद मुख्यालय पर होने वाले धरने के संबंध में रणनीति तैयार की गई। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारी संगठनों से एक मंच पर आकर एक साथ लड़ाई लड़ने की बात कही। प्रवीण कुमार, गदाधर, रामरतन, आशुतोष, शालिनी वर्मा, लाल सिंह, विमल किशोर, दिलीप सिंह मौजूद रहे।